Breaking News

तंत्र की 4 महारात्रियों में से एक है जन्माष्टमी की रात, जानिए क्या है उपाय


इस साल 23 व 24 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी मनाया जाने वाला हैं। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी को तंत्र की 4 महारात्रियों मे से 1 माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विशेष रूप से शनि, राहु, केतु, भूत, प्रेत, वशीकरण, सम्मोहन, भक्ति और प्रेम के प्रयोग एवं उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस लिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस के इस पावन अवसर पर जन्माष्टमी की रात को किए जाने वाले कुछ जमत्कारीक उपाय बताने जा रहे हैं। इस दिन ये चमत्कारीक उपाय करने से आपको कई प्रकार के लाभ होगें। तथा जीवन सफल हो जाएगा। विशेष उपाय1 ससंकल्प उपवास करें रात्रि में भी भोजन न लें।2 काले तिल व् सर्व औषधि युक्त जल से स्नान करें।3 संतान प्राप्ति तथा पारिवारिक आनंद के लिए कृष्ण पूजन, अभिषेक कर जन्मोत्सव मनाएं।4 धनिये की पंजरी और माखन मिश्री का भोग लगा कर प्रसाद वितरण करें। 5 इष्ट मूर्ति, मंत्र, यंत्र की विशेष पूजा व साधना करें।6 श्री राधा कृष्ण बीजमंत्र का जप करें।7 भक्ति एवं संतान प्राप्ति के लिए गोपाल, कृष्ण, राधा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व तुलसी अर्चन करें।8 भूत प्रेत बाधा निवारण, रक्षा प्राप्ति हेतु सुदर्शन प्रयोग, देवीकवच का पाठ करें। 9 श्रीकृष्ण और राधिका के 1000 नामों का पाठ करें।10 आकर्षण,सम्मोहन,वशीकरण, प्रेम प्राप्ति के लिए तांत्रिक प्रयोग किए जा सकते हैं।11 जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तुओं से भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NmaeLh

कोई टिप्पणी नहीं