Breaking News

4000mah बैटरी के साथ Samsung Galaxy A10s लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली: सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी-ए सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A10s को लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन को ग्राहक ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड रंग ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन सैमसंग ग्लोबल न्यूजरूम में हैंडसेट से जुड़े स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी दी गयी है।

स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस में 6.2 इंच का एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर रन करता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है। कंपनी ने Samsung Galaxy A10s को फिलहाल 2 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- JIO ग्राहकों को अंबानी का सबसे बड़ा तोहफा, 50,000 की HD टीवी मु्फ्त में देगी कंपनी

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A10s में दो रियर कैमरे हैं। इसमें पहला एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.9x75.8x7.8 मिलीमीटर। फिलहाल कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी 8,000 रुपये से कम कीमत में फोन को बेचेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yXKFry

कोई टिप्पणी नहीं