Breaking News

हिमा दास ने फिर किया कमाल, 300 मीटर रेस जीतकर देश की झोली में डाला छठा गोल्ड मेडल


भारतीय महिला धावक हिमा दास एक के बाद एक करके लगातार गोल्ड मेडल देश की झोली में डालती जा रही है। जुलाई माह में लगातार पांच गोल्ड जीत चुकी हिमा ने अब छठा गोल्ड मेडल भी जीत लिया है। उन्होंने यह मेडल चेक रिब्लिक में 17 अगस्त को आयोजित 300 मीटर रेस Athleticky Mitink Reiter 2019 में जीता है। इसी के साथ वो दो महीने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 6 गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इस बारे में खुद हिमा ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है तथा तस्वीरें शेयर की हैं।आपको बता दें कि​ हिमा दास इसी के साथ अब तक लगातार 6 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। धिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हो चुकी हिमा ने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए उनकी सहायता हेतु देश के लोगों को आगे आने का आह्वान भी किया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कि हिमा ने कब और किस रेस में पहले पांच गोल्ड मेडल जीते थे— — हिमा ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल 2 जुलाई को पौलेंड में आयोजित Poznan Athletics Grand Prix 200m race में जीता था। यह रेस उन्होंने 23.65 सेकेंड में पूरी की थी। — धिंग एक्सप्रेस ने अपना दूसरा मेडल 7 जुलाई को पौलेंड में ही Kutno Athletics Meet में 200 मीटर रेस को 23.97 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था। — हिमा ने तीसरा मेडल 13 जुलाई को चेक रिपब्लिक में आयोजित Kladno Memorial Athletics Meet आयोजित रेस को 23.43 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था। — धिंग एक्सप्रेस ने चौथा गोल्ड चेक रिपब्लिक में ही 17 जुलाई को आयोजित Tabor Athletics Meet में 200 मीटर रेस को 23.25 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था। — हिमा ने पांचवा गोल्ड मेडल चेक रिपब्लिक में आयोजित 400 मीटर रेस को 52.09 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था।— हिमा ने छठा गोल्ड मेडल अब चेक रिब्लिक में 17 अगस्त को आयोजित 300 मीटर रेस Athleticky Mitink Reiter 2019 में जीता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KSlP1T

कोई टिप्पणी नहीं