Breaking News

यहां सिर्फ 20 रुपए में खोल सकते हैं खाता, साथ ही मुफ्त में मिलेंगी ये सुविधाएं


ये तो हम सब जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस बैंकिंग सुविधाएं भी देता है। यही कारण है कि पोस्ट ऑफिस लोगों को सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा भी देता है। आप यकीन नहीं करेंगे की पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट सिर्फ 20 रुपए में खुल जाता है। इस अकाउंट की खास बाते ये भी है की इसमें मिनिमम बैलेंस सिर्फ 50 रुपये रखना होता है।मालूम हो कि पोस्‍ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट के साथ ATM और चेक बुक की भी सुविधा मिलती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ..10,000 रुपए का ब्‍याज टैक्‍स फ्रीमालूम हो कि पोस्‍ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में मिलने वाला 10,000 रुपए का ब्‍याज पूरी तरह से टैक्‍स फ्री होता है। यह सेविंग अकाउंट देश के किसी भी पोस्‍ट ऑफिस में ट्रांसफर कराया जा सकता है।इस प्रकार खुलता है सेविंग अकाउंटबता दें कि पोस्‍ट आफिस में सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए एक फार्म को भरना होता है। यह फार्म पोस्‍ट ऑफिस के अलावा विभाग की साइट से डाउनलोड भी किया जा सकता है। आपको यह भी बता दें कि सेविंग अकाउंट को खोलने के साथ ही KYC की कार्रवाई भी पूरी करनी होगी।अकाउंट खोलने के लिए क्या दस्तावेज चाहिएमालूम हो कि इसके लिए आईडी एवं एड्रेस प्रूफ चाहिए। आईडी प्रूफ की बात करें तो उसमें निम्नलिखित चीजें चाहिए:मतदाता कार्ड,आधार कार्ड,राशन कार्ड,पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस आदि।वहीं अगर एड्रेस प्रूफ की बात करें तो इसके लिए ये चीजें चाहिए:बैंक की पासबुक,पासपोर्ट,राशन कार्ड,बिजली का बिल,फोन का बिल,आधार कार्ड आदि।यही नहीं, इसके साथ लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और संयुक्त खाते के मामले में सभी संयुक्त खाताधारकों की फोटो भी चाहिए।ये है अकाउंट की खासियतेंआपको बता दें कि इसमें चेक सुविधा वाला खात 500 रुपए से खुलवा सकते हैं. बाद में न्‍यूनतम 500 रुपए का बैलेंस रखना ही जरूरी है। वहीं नॉन चेक सुविधा वाला बचत खाता केवल 20 रुपए में खोलें और इसमें न्यूनतम 50 रुपए का बैलेंस रखना जरूरी है। इसके अलावा सभी बचत खाते में 10,000 रुपए तक का ब्याज इनकम टैक्‍स से फ्री हैं। साथ ही 2 या 3 वयस्क एक साथ संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं। इसके अलावा बचत खाते को चालू हालत मे रखने के लिए 3 वित्तीय वर्षों में कम-से-कम 1 लेनदेन होना आवश्यक है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GGmVMP

कोई टिप्पणी नहीं