Breaking News

15 अगस्त पर इस राज्य को मिला बड़ा तोहफा, इंडिगो ने शुरू की दिल्ली के लिए सीथी उड़ान


किफायती एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को अगरतला-नई दिल्ली-अगरतला रूट पर रोजाना चलने वाली सीधी उड़ान सेवा को शुरू किया। इससे पूर्वोत्तर राज्य के यात्रियों को कोलकाता या गुवाहाटी में रुके बिना सीधे दिल्ली जाने की सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने उड़ान को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि त्रिपुरा में अगले पांच सालों में आधारभूत ढांचे में 8,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।राज्य को महत्वपूर्ण शहरों से जोडऩे के लिए राजधानी एक्सप्रेस समेत पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को लांच किया गया है। देब ने कहा, बांग्लादेश के माध्यम से कनेक्टिविटी और राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों में सुधार का काम भी केंद्र सरकार ने लिया है।इंडिगो ने हाल ही में सिल्चर, डिब्रूगढ़ और शिलांग को जोडऩे के लिए उड़ानें शुरू की हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YZ8gqH

कोई टिप्पणी नहीं