Breaking News

जल्द निपटा लें बैंक का काम, इस महीने 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां जानिए तारीख


अगस्त महीने में देश के बैंक अलग-अलग राज्यों के त्यौहारों के मद्देनजर 11 दिन बंद रहेंगे। अगस्त महीने में अलग-अलग राज्यों में उनके त्यौहारों के हिसाब से 3, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 20, 23, 28, 31 तारीख को बैंकों में अवकाश रहेगा।राज्यों में बैंकों की छुट्टियां राष्ट्रीय पर्व सहित राज्य में मनाये जाने वाले त्यौहार के मुताबिक तय किए जाते हैं। इसलिए यह पता नहीं चलता किस राज्य में किस दिन बैंक बंद है। कई बार बैंक पहुंचने पर पता चलता है कि आज अवकाश है और काम नहीं होगा। असुविधा बचने के लिए बैंक अवकाश की तिथि, मुख्य त्यौहार और राज्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है।3 अगस्त (शनिवार)हरियाली तीज - पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़11 से 12 अगस्त (रविवार से सोमवार)बकर ईद/ईद-उल-जुहा - भारत के सभी राज्य13 अगस्त (मंगलवार)पैट्रियोटिक डे - देश के कई राज्य15 अगस्त (गुरु वार)स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन - भारत के सभी राज्य17 अगस्त (शनिवार)पारसी न्यू ईयर - सिर्फ मुंबई18 अगस्त (रविवार)कजरी तीज - यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान20 अगस्त (मंगलवार) श्री श्री महादेव तिथि - असम23 अगस्त (शुक्र वार) जन्माष्टमी - भारत के सभी राज्य28 अगस्त (बुधवार) अय्यनकली जयंती - केरल31 अगस्त (शनिवार)गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव - पंजाब और हरियाणा

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T1SjdK

कोई टिप्पणी नहीं