Breaking News

इस महिला खिलाड़ी के Tweet से हिली Modi सरकार, मंत्री को लेना पड़ा एक्शन


पिछले कई वर्षों में हमने कई बार देश के खिलाड़ियों की प्रतिभा को बर्बाद होते देखा है, बर्बाद यूं कि उनकी प्रतिभा को पहचान तो मिली लेकिन वो पहचान समय के साथ गुम हो गई। प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश के लिए मेडल तो लाते हैं पर वो गुमनामी के अंधेरों में कहीं खो से जाते हैं पर लग रहा है अब से ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब लोगों के काम एक ट्वीट में जो हो जाते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण हमारे सामने मंगलुरु से आया है। ये कहानी है मंगलुरू की दीपथिका पुथरण की जो एक एथलीट है। उनका चयन कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए हो गया है, जो कनाडा में आयोजित होने वाला है। दीपथिका के पिता मछुआरे हैं और माता गृहणी।अब आते हैं मुद्दे पर। दरअसल दीपथिका ने सरकार से गुहार लगाते हुए खेल मंत्री किरण रिजिजू को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा मुझे कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चुना गया है जो कनाडा में सितंबर में आयोजित की जाएगी। मुझे इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मदद चाहिए। हमारे पास कुछ आर्थिक समस्याएं हैं क्योंकि मेरे पिता एक मछुआरे हैं और मां एक गृहिणी हैं।बस फिर क्या था मोदी सरकार में खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कुछ ही घंटों के अंदर एथलीट को मदद का आश्वासन दे दिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने दीपथिका को फोन कर उनके डॉक्यूमेंट मांगे। अब दीपथिका पुथरण ने मोदी सरकार का सहयोग मिलने पर खेल मंत्री किरण रिजिजू का दिल खोलकर आभार जताया है। दीपथिका पुथरण ने कहा मुझे कनाडा में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वित्तीय मदद चाहिए थी इसलिए मैंने सरकार से गुहार लगायी थी जिस पर मुझे सरकार की तरफ से हर मदद का आश्वासन दिया गया और कुछ घंटों के भीतर ही जवाब भी मिला। अब मुझे उनका पूरा समर्थन मिल रहा है तो अब मैं अपने खेल मंत्री और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।गौरतलब है कि देश के खेल मंत्री किरण रिजजू ने कहा भी था कि देश के सभी उन खिलाड़ियों की मदद की जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। दीपिका को जल्द ही हरसंभव मदद का आश्वासन मिला है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2jIynzo

कोई टिप्पणी नहीं