Breaking News

Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ ने प्रीति भट्टाचार्य के साथ स्टेज पर किया धमाका, लगी हुनर पर मुहर


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) के सुपर प्रीमियर एपिसोड में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने कोलकाता के प्रीति भट्टाचार्य अपने सिंगिंग से स्टेज पर धमाका ही कर दिया। हर्षित डुएट सॉन्ग में प्रीति का साथ देने के लिए आए थे। टॉप-16 में धमाकेदार एंट्री के साथ ही दोनों ने 21 जुलाई को प्रसारित एपिसोड में अपने सिंगिंग से जजों को हैरान कर दिया। दोनों ने चुरा के दिल मेरा गोरिया चली गाने पर शानदार परफॉर्मेंस किया। अपने परफॉर्मेंस से दोनों ने समां ही बांध दिया। परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने प्रीति और हर्षित की खूब तारीफ की है। उनके परफॉर्मेंस के दौरान जज सहित सभी बच्चे झूमते नजर आ आए। इसके साथ ही सभी जजों दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।परफॉर्मेंस के बाद हिमेश रेशमिया ने कहा अन्बिलीवबल.. अन्बिलीवबल...। अल्का याग्निक ने कहा नितिन थैंक यू सो मच.. ये दोनों इतने क्यूट... इतने मीठे हैं रसगुल्ले की तरह...मन हो रहा है खा जाऊ उठाकर। दोनों इतने छोटे अक्षय और शिल्पा लग रहे थे। दोनों ने बहुत अच्छा गाया। इसके साथ ही जजों ने उनके हुनर पर मुहर लगा दिया। बता दें कि हर्षित ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिया था।बता दें कि इस एपिसोड में हर्षित ने भी अपने परफॉर्मेंस में अपने सिंगिंग से धमाका कर दिया था। हर्षित ने अरे रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने हर्षित की खूब तारीफ की है। उनके परफॉर्मेंस पर सभी बच्चे झूमते नजर आ रहे थे। अल्का याग्निक ने कहा क्या बात है हर्षित, इतना प्यारा गाया, आपका ये रूप भी जम गया। आप बहुत क्यूट डांस भी कर रहे थे। खुश कर दिया। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने कहा मेरे प्यारे गल्लू, मेरे प्यारे क्यूटीपाई तुम इतने मासूम, इतने प्यारे सिंगर हो कि लोग तुम्हारे फैन हो चुके हैं। माइंड ब्लोइंग। वहीं जज जावेद अली ने कहा तुम्हारे बारे में दिल से बस एक ही बात निकलती है। तुम्हे देखकर जो मजा मिलता है। तुम्हे देखकर जो एनर्जी मिलती। तुम्हे देखकर जो कमाल की फीलिंग होती है। वो यार बस दिल छू लेती है। इस गाने में जो क्यूटनेस थी वो उमर-उमर कर बाहर आ रही थी। क्या समां बांधा है आपने। बहुत शानदार। इसके साथ ही जजों ने उनके हुनर पर मुहर लगा दिया। बता दें कि ऑडिशन में कुछ 30 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट किए गए थे। जिसमें से टॉप-16 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yk1ffu

कोई टिप्पणी नहीं