Breaking News

Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ ने मचाया धमाल, जजों ने लगाई हुनर पर मुहर


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) के सुपर प्रीमियर एपिसोड में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने अपने सिंगिंग से सभी जजों का दिल जीत लिया। टॉप-16 में धमाकेदार एंट्री के साथ ही हर्षित 21 जुलाई को प्रसारित एपिसोड में अपने सिंगिंग से धमाका ही कर दिया। हर्षित ने अरे रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। अपने परफॉर्मेंस से उन्होंने समां ही बांध दिया। परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने हर्षित की खूब तारीफ की है। उनके परफॉर्मेंस पर सभी बच्चे झूमते नजर आ रहे थे। अल्का याग्निक ने कहा क्या बात है हर्षित, इतना प्यारा गाया, आपका ये रूप भी जम गया। आप बहुत क्यूट डांस भी कर रहे थे। खुश कर दिया। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने कहा मेरे प्यारे गल्लू, मेरे प्यारे क्यूटीपाई तुम इतने मासूम, इतने प्यारे सिंगर हो कि लोग तुम्हारे फैन हो चुके हैं। माइंड ब्लोइंग। वहीं जज जावेद अली ने कहा तुम्हारे बारे में दिल से बस एक ही बात निकलती है। तुम्हे देखकर जो मजा मिलता है। तुम्हे देखकर जो एनर्जी मिलती। तुम्हे देखकर जो कमाल की फीलिंग होती है। वो यार बस दिल छू लेती है। इस गाने में जो क्यूटनेस थी वो उमर-उमर कर बाहर आ रही थी। क्या समां बांधा है आपने। बहुत शानदार। इसके साथ ही जजों ने उनके हुनर पर मुहर लगा दिया। बता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए हैं। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।गौर हो कि अपनी स्टोरी में हर्षित ने कहा था कि मेरे पास जूते नहीं हैं। मेरे जूते फटे हुए हैं। बारिश में उसमें पानी भर जाता है। मेरा एक सपना है कि मेरे पास एक अच्छा शू हो। इस एपिसोड में गुरु नितिन ने जजों से कहा सर इसकी कहानी ने मेरे दिल को बहुत टच किया है। इसलिए मैं इसके लिए एक सरप्राइज लाया हूं। इसके बाद नितिन ने स्टेज पर जाकर अपने हाथों से हर्षित को जूते पहनाए। इसके बाद वो भावुक होकर रो पड़े थे। उन्होंने ने कहा था इसको देखकर मुझे मेरे बचपन की याद आ गई। मेरी कृष्ण जी से प्रार्थना है कि हर्षित बहुत नाम करे। इस एपिसोड में हर्षित ने नितिन के दिए जूते पहनकर आए थे।बता दें कि ऑडिशन में कुछ 30 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट किए गए थे। जिसमें से टॉप-16 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32JbSvV

कोई टिप्पणी नहीं