Breaking News

Redmi 7A और Realme C2 फीचर्स में हैं काफी जुदा पर कीमत में देंगे कड़ी टक्कर, पढ़ें Review

नई दिल्ली: शाओमी ( Xiaomi ) अपने नए स्मार्टफोन Redmi 7A की भारतीय बाजार में Realme C2 से सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। Redmi 7A के पहले सेल का आयोजन 11 जुलाई को फ्लिपकार्ट और MI.Com पर दोपहर 12 बजे की गयी है। वहीं Realme C2 को फ्लैश सेल के दौरान बेचा जा रहा है। इस फोन की अगली सेल 9 जुलाई को होगी। अगर आप Redmi 7A खरीदना चाहते हैं तो इससे पहले इन दोनों हैंडसेट के फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

स्क्रीन

Redmi 7A में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। Realme C2 में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1560 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

यह भी पढ़ें- अगले हफ्ते Redmi 7A और Vivo Z1 Pro समेत इन Smartphones की होगी सेल

प्रोसेसर

स्मार्टफोन Redmi 7A आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं Realme C2 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करता है

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi 7A के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि Realme C2 में डुअल रियर कैमरा है। पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

यह भी पढ़ें- OnePlus 7 पर 1,500 रुपये का मिल रहा डिस्काउंट, Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध

पावर

दोनों ही स्मार्टफोन में पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा दोनों ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कीमत

रियलमी सी 2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन को डायमंड ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं रेडमी 7ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है और 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। ग्राहकों को फोन ब्लू और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RZR52e

कोई टिप्पणी नहीं