Breaking News

Realme C2 आज ओपन सेल में उपलब्ध, यहां से खरीदने पर मिलेगा 1,000 रुपये का कैशबैक

नई दिल्ली: Realme C2 को आज ओपन सेल में बेचा जा रहा है। ग्राहक कंपनी के ऑनलाइन साइट Realme.com से फोन को खरीद सकते हैं। Realme C2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन डायमंड ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। ऑफर की बात करें तो अगर फोन का भुगतान Paytm या UPI ऐप से करते हैं तो 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन

Realme C2 में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1560 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- देश के 14.5 करोड़ किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, अब सिर्फ 15 दिन में बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Realme C2 में डुअल रियर कैमरा दिआ गया है। पहला अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी । अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GiSE6R

कोई टिप्पणी नहीं