Honor 15 जुलाई को लॉन्च कर सकता है अपना स्मार्ट TV
नई दिल्ली: हुवावे ( Huawei ) की सब ब्रांड कंपनी हॉनर ( Honor ) अपना स्मार्ट टीवी लाने जा रही है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को 15 जुलाई को लॉन्च कर सकती है। कंपनी भी 15 जुलाई को लॉन्च होने वाले नए डिवाइस को टीज कर रही है। अगर ऐसा होता है तो वनप्लस ( OnePlus ) के स्मार्ट टीवी से पहले हॉनर के नए टीवी को मार्केट में देखा जा सकता है। बता दें हाल ही में जानकारी आई है कि OnePlus भी अपने स्मार्ट टीवी के साथ जल्द ही नए सेगमेंट में इंट्री लेने वाला है।
कंपनी 15 जुलाई को चाइना में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। उम्मीद जताई जा ही है कि इसी दौरान स्मार्ट टीवी को पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले कंपनी के मैजिकबुल लैपटॉप और हॉनर टीवी की ख़बरें काफी चर्चा में थीं। हाल ही में आए हॉनर के टीजर में नए कैटिगरी के लॉन्च कि जानकारी दी गई थी। इस टीजर में कंपनी ने लिखा था कि 15 जुलाई 2019 को Honor new category conference में हम नई कैटिगरी के जन्म के गवाह बनेंगे। हालांकि कि कंपनी ने अभी तक अपने स्मार्ट टीवी को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।
बता दें चाइना की एक ओर प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus भी अपना खुद का TV लाने जा रही है। रिपोर्ट की माने तो OnePlus रिमोट कंट्रोल ब्लूटूथ SIG मॉडल नंबर RC-001A तक पहुंच गई है, जो oneplus tv के लॉन्च पर संकेत देता है। पिछले साल सितंबर में OnePlus के फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने जानकारी दी थी कि कंपनी स्मार्ट टीवी पेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने घोषणा की थी कि OnePlus TV प्रीमियम फ्लैगशिप टीवी होगा। फिलहाल इस टीवी के फीचर्स और लॉन्चिंग तारीख की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में धमाल मचाने के बाद अब अपना Smart TV लाने जा रहा OnePlus
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30vpXLt
कोई टिप्पणी नहीं