मिजोरम के जेरेमी का शानदार प्रदर्शन, वेटलिफ्टिंग में बनाया नया कीर्तिमान

युवा ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुंगा ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप के तीसरे दिन तीन रिकॉर्ड तोड़ डाले। हालांकि वह क्लीन एवं जर्क में भार नहीं उठा पाए। 16 साल के जेरेमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 किग्रा वर्ग की स्नैच श्रेणी में 136 किग्रा वजन उठाकर युवा विश्व, एशियाई और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अपने नाम दर्ज करा लिए। इससे पहले युवा विश्व और एशियाई रिकॉर्ड जेरेमी के ही नाम थे जो उन्होंने अप्रैल में चीन के निंग्बो में 134 किग्रा वजन उठाकर अपने नाम दर्ज कराया था।क्लीन-जर्क में चूके मिजोरम का यह भारोत्तोलक हालांकि क्लीन एवं जर्क में चूक गया। इससे उनका कुल वजन कम रहा। यह गोल्ड स्तर की ओलंपिक क्वालिफाइंग स्पर्धा है, जिसके अंक टोक्यो ओलंपिक खेल-2020 की अंतिम रैंकिंग के कट में इस्तेमाल होंगे।भारत का शानदार प्रदर्शन जारीभारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि इस टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और छह पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें से चार स्वर्ण और दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। अन्य भारतीय भारोत्तोलकों में अचिंता श्युली ने सीनियर और जूनियर पुरुष 73 किग्रा वर्ग में कुल 305 किग्रा (136 और 169 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीते। महिला 76 किग्रा वर्ग में मनप्रीत कौर ने 207 किग्रा (91 किग्रा और 116 किग्रा) वजन उठाकर सोने का तमगा अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप का आयोजन युवा, जूनियर और सीनियर वर्ग में एकसाथ किया जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XNyXcY
कोई टिप्पणी नहीं