Breaking News

अरुणाचल प्रदेश को बड़ा तोहफा देने जा रही है केन्‍द्र सरकार, होगा इतना बड़ा फायदा


पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में केन्‍द्र सरकार जल्दी ही तीन खेल कूद उत्कृष्टता केंद्र बनाएगी। केंद्रीय खेल और युवा कार्य राज्‍य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्य में खेलकूद संबंधी बुनियादी सुविधाओं पर कल ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। किरेन रिजिजू ने कहा कि ये केंद्र- मार्शल आर्ट, भारोत्तोलन और मुक्केबाजी के लिए होंगे। इनमें तीन सौ खिलाड़ियों के रहने की सुविधा होगी। यहां लोग खेलते भी हैं, स्पोर्ट्स लविंग हैं, लेकिन दुख की बात ये है कि आज तक अरूणाचल से न ओलंपिक्स न एशियन गेम्स में पार्टिसिपेशन हुआ है। तो हमारा एक सपना है कि अरूणाचल के बच्चे भी अगले एशियन गेम्स, ओलंपिक्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जो भी चैंपियनशिप मैचेज होते हैं उन सब में हमारे बच्चे भी जाना चाहिए।सरकार राज्य में अगले तीन वर्ष में एस्ट्रो टर्फ मैदान के साथ बारह से पंद्रह फुटबॉल स्टेडियम भी तैयार करेगी। उन्होंने घोषणा की कि अरुणाचल प्रदेश इस वर्ष पूर्वोत्तर युवा उत्सव की मेजबानी करेगा। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री, चाउना मी और राज्य के खेल मंत्री मामा नातुंग भी उपस्थित थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JiQVjJ

कोई टिप्पणी नहीं