Breaking News

असम की बेटी हिमा दास ने बढ़ाया देश का मान, पोलैंड में जीता स्वर्ण पदक


वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के लिए एक और गौरव का क्षण आया है। भारत की स्टार धावक हिमा दास ने पोलैंड में हुए पॉज़्नान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। गौरतलब है कि हिमा पिछले कुछ समय से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रही थी। वो 400 मीटर में विश्व जूनियर चैंपियन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक है। हिमा ने इस रेस को जीतने में 23.65 सेकंड का समय लगाया। यह हिमा की इस वर्ष की पहली 200 मीटर की प्रतिस्पर्धा थी। साथ ही यह भी जानना दिलचस्प है कि हिमा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 23.10 है।असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हिमा दास को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि असम की स्प्रिंट सेंसेशन हिमा दास को पोलैंड में हुए पॉज़्नान एथलेटिक्स ग्रां प्री में 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण जीतने पर बहुत बहुत बधाई। उनके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाये।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JtqVkn

कोई टिप्पणी नहीं