पुरानी कार की अच्छी कीमत चाहिए तो बस करना पड़ेगा ये काम
नई दिल्ली: अगर आपके पास कोई पुरानी कार है और अब आप उस कार से ऊब चुके हैं और अपनी उस कार को बेचकर ( Old Car Sell ) अच्छे खासे पैसे चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बस कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करके अपनी कार की अच्छी खासी कीमत पा सकते हैं। या कहें तो आप अपनी कार की मुंहमांगी कीमत हासिल कर सकते हैं, इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करने पड़ेंगे।
ऐसे पा सकते हैं कार के मुंह मांगे दाम
- सबसे पहले अपनी कार की री-सेल वैल्यू ( resale value of cars ) मार्केट में पता लगायें। इसके लिए आप इन्टरनेट के साथ-साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की भी मदद ले सकते हैं।
- कार की पेमेंट हमेशा कैश से ही लें
- कार से जुड़े सभी कागजात को संभल कर रखें। इतना ही नहीं जितनी भी आपने कार की सर्विस ( car service ) कराई है या पार्ट्स चेंज करायें है उस सबके पेपर्स अपने साथ रखें। पेपर्स या कार की सही हिस्ट्री न होने पर आपकी डील खराब हो सकती है।
- कई बार ज्यादा मोल-भाव से आपकी अच्छी डील खराब हो जाती है, इसलिए कार बेचते समय ज्यादा मोल-भाव करने से बचें ।
- एडवरटाइजमेंट में कार की अच्छी फोटो लगाएं।
- अगर कार में कोई छोटी-मोटी कमी हो तो उसे बेचने से पहले ठीक करा लें।
इंश्योरेंस रिन्यू कराकर कार बेचें। - कार को एक्सटेंडेड वारंटी ( extended warranty ) साथ खरीदें ताकि बेचते वक्त आपको बेहतर कीमत मिल सके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MpRcn6
कोई टिप्पणी नहीं