पांच फिट की यह औरत रह गई सिर्फ दो फिट की, कुछ यूं घटी घटना

बढती उम्र के अनुसार हर व्यक्ति की लम्बाई भी एक सिमित मात्रा तक बढ़ती हैं और उम्र के एक पड़ाव पर आकर यह नियत हो जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी की लम्बाई बढ़ने की जगह घटती जा रही हैं। जी हाँ, एक महिला एक हादसे का शिकार हुई जिसके चलते उसकी लम्बाई घटकर सिर्फ 2 फीट रह गई हैं। तो आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ इस महिला के साथ।दरसल, कानपुर की एक महिला इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह महिला अपने घटते हुए कद को लेकर सुर्खियों में है। कानपुर के धरऊ गांव निवासी शांति देवी का कद पिछले 25 साल से घट रहा है। आप जानकर हैरान रह जायेंगे कि 25 साल पहले शांति देवी की लंबाई सवा पांच फीट थी जो कि अब मात्र 2 फीट रह गई है।दरअसल 25 साल पहले शांति देवी के घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था। आपको बता दें, शांति देवी और घर के अन्य लोग यह काम कर रहे थे, तभी छप्पर की एक धन्नी सरक गई और पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर गिर गया।इस हादसे में शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के बाद शांति देवी ठीक तो हो गई लेकिन हादसे के 3 माह बाद उसकी हड्डियों में दर्द होने लगा। फिर धीरे धीरे शांति देवी का कद घटना शुरू हो गया। चार महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हो गई। डॉक्टर्स ने भी इस पर कुछ कहने से इंकार कर दिया और अब शांति देवी की लंबाई केवल दो फीट बची है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lqx3ll
कोई टिप्पणी नहीं