Breaking News

मणिपुर के डिफेंडर जितेंद्र सिंह ने थामा जेएफसी का दामन


मणिपुर के डिफेंडर जितेंद्र सिंह ने जमशेदपुर एफसी का दामन थामा है। आई लीग में इंडियन ऐरोज का प्रतिनिधित्व करने वाले जितेंद्र सिंह ने मेन ऑफ स्टील के साथ तीन साल का करार किया है। 18 साल के जितेंद्र सिंह ने 2017 में भारत की मेजबानी में आयोजित फीफा अंडर-17 विश्वकप में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह अंडर-20 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2017 में इंडियन ऐरोज से जुड़ने वाले जितेंद्र सिंह आई लीग में अभी तक 30 मैच खेल चुके हैं और वह देश के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान डिफेंडरों में से एक माने जाते हैं। जितेंद्र सिंह इंडियन ऐरोज के चौथे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जमशेदपुर एफसी का दामन थामा है। इसके पहले नरेंद्र गहलोत, अमरजीत सिंह व अनिकेत यादव मेन ऑफ स्टील में शामिल हो चुके हैं।जमशेदपुर एफसी के साथ अनुबंध करने के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं जमशेदपुर एफसी की जर्सी पहनने को बेताब हूं। मैं अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। मुझे जमशेदपुर एफसी के फैंस के बारे में काफी कुछ पता है। वह अपने क्लब के प्रति काफी समर्पित हैं। उधर, जमशेदपुर एफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकुल विनायक चौधरी ने कहा कि जितेंद्र सिंह के टीम में शामिल होने से रक्षा पंक्ति मजबूत हुई है। वह युवा हैं और उनके प्रदर्शन पर हमारी निगाह थी। वह गेम मूवमेंट को समझने में समर्थ हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FWw2J4

कोई टिप्पणी नहीं