Breaking News

बैस बने त्रिपुरा के राज्यपाल, पटाखे फोड़कर समर्थकों ने मनाया जश्न


भाजपा के वरिष्ठ नेता व 7 बार के सांसद रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाए जाने पर तिल्दा शहर एवं ग्रामीण मंडल तथा जिला के पदाधिकारी ने स्टेशन चौक पर पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल अग्रवाल, राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा ने कहा कि निश्चित ही त्रिपुरा की तरक्की मैं अब नया आयाम लिखा जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, नरसिंह वर्मा, महामंत्री सौरभ जैन, नीलिमा वर्मा, मनोज निषाद, आशीष अग्रवाल, प्रिया सिरमौर, देवकी, भगवान बाघमार, नंदिनी खेसरिया, चंद्रकुमार पाटिल, अशोक बजाज और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानिए कौन हैं रमेश बैसरमेश बैस को त्रिपुरा का गर्वनर नियुक्त किया गया है। मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का खत्म हो रहा है। आर.एन.रवि को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मौजूदा राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बता करें त्रिपुरा गर्वनर रमेश बैस की तो वो छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के टिकट काट दिए थे। रायपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस का भी नाम था। रायपुर लोकसभा सीट से बैस ने सात बार जीत हासिल की। उन्हें सिर्फ साल 1991 के लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। 1996 से 2014 तक लगातार छह बार उन्होंने जीत हासिल की। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z3L3QM

कोई टिप्पणी नहीं