इस आईपीएल स्टार ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए दान किए इतने रुपए

गुवाहाटी। असम के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सेलेब्रिटी आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर्स और एथलीट शामिल हैं। आईपीएल स्टार रियांग पराग भी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए दान किए हैं। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रियांग के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा है कि यह देखना बहुत सुखद है कि राहत प्रयासों के लिए यंग जनरेशन आगे आ रही है। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने ट्वीट किया-मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए के आपके योगदान के लिए धन्यवाद। यह दिल को सुकून देने वाला है कि असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ी संख्या में यंग जनरेशन आगे आ रही है। आपको बता दें कि रियांग इस साल आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में आए थे। रियांग राजस्थान रॉयल्स टीम की टीम में थे और फील्ड में अपने लगातार व प्रभावी प्रदर्शन से टीम के हीरो बन गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले 16 जुलाई को एथलिट हिमा दास ने अपनी आधे माह की सैलरी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए दान की थी। हिमा दास ने बड़े उद्योग घरानों और आम लोगों से बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आने की अपील की थी। असम से नेशनल अवॉर्ड विनर व फिल्ममेकर रीमा दास ने 1 लाख रुपए मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दिए थे। आपको बता दें कि असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ से राज्य के 29 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ से करीब 48 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की करीब 53 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। इस कारण वन्यजीवों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। असम में हर साल बाढ़ से करोड़ों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है।
Thank you @ParagRiyan for your contribution of ₹ 1 Lakh to the Chief Minister's Relief Fund.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) July 20, 2019
It is heartening to see the young generation coming forward in large numbers to help those affected during #AssamFloods. pic.twitter.com/8HcAOa8iih
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z7IZHK
कोई टिप्पणी नहीं