इस भारतीय मुक्केबाज ने बनाया रिकॉर्ड, बिना खेले ही देश के लिए जीता गोल्ड

भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा ने एकबार फिर से अपनी मुक्केबाजी का लोहा मनवाते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। चार बार के एशियाई पदकधारी रह चुके शिवा ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित प्रेसीडेंट कप मुक्केबाजी के टूर्नामेंट में जीता है। इसके फाइनल में उनको वॉकओवर मिला तथा ये पदक जीतने वाले वो पहले भारतीय बने हैं।63 किग्रा भार्ग वर्ग में ओलंपिक के लिए जाने वाले शिवा की भिड़ंत फाइनल में कजाकिस्तान के जाकिर सफिउल्लिन से हुई थी। लेकिन जाकिर चोट के कारण रिंग में नहीं उतरे। इस वजह से थापा को बिना खेले ही विजेता घोषित कर दिया गया। थापा ने इससे पहले एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में वो जाकिर से हार चुके थे। लेकिन इस बार वो जीत गए।इसके अलावा 60 किलो वर्गभार में महिला मुक्केबाज परवीन भी रजत पदक जीत चुकी है। उनको फाइनल में रिम्मा वोलोसेंको से हार झेलनी पड़ी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SwsRgj
कोई टिप्पणी नहीं