Breaking News

फिर बदली टीम इंडिया की जर्सी, अब इस नई ड्रेस में नजर आएंगे खिलाड़ी


क्रिकेट विश्व कप के दौरान टीम इंडिया की ड्रेस को लेकर खूब हंगामा हुआ था। नारंगी रंग वाली ड्रेस पहनकर मैदान में उतरी टीम मैच हार गई थी जिसके बाद कई तरह के बयान सामने आए थे। लेकिन ऐसा ही एक और वाकया हुआ है जिसके तहत खिलाड़ियों की जर्सी बदली गई है। हालांकि यह नई जर्सी Nagaland U-15 Girls Football Team की है।इस नई जर्सी को राज्य के युवा संसाधन एवं खेल सलाहकार और विधायक जेले नैखा ने जारी किया है। इस मौके पर फुटबॉल टीम भी मौजूद थी। टीम के लिए इस मौके पर जर्सी के साथ ट्रेडिशनल वीयर भी जारी किए गए। इसी जर्सी को पहन कर टीम स्वीडन के गोटेनबर्ग में आयोजित होने जा रहे गोठिया कप 2019 में खेलने के लिए उतरेगी। फिलहाल यह जर्सी टीम की 15 खिलाड़ियों के लिए जारी की गई है। आईजी स्टेडियम में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के मौके पर डायरेक्टर वायआरएस अकूमला भी मौजूद थे। अब टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 10 जुलाई को दिल्ली जा रही है जहां से वो स्वीडन के लिए उड़ान भरेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2La6BI4

कोई टिप्पणी नहीं