Breaking News

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर किए अपने ट्वीट से गुवाहाटी पुलिस ने जीता सबका दिल


गुवाहाटी पुलिस (#guwahaticitypolice) ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग पर व्यंग्य करते हुए फिल्म कबीर सिंह के पोस्टर का प्रयोग किया है। पुलिस ने ड्रग्स के दुष्प्रभावों को हास्य के रूप में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। पुलिस ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग के बारे में जागरूकता के मुद्दे को व्यंग्य अंदाज में पेश किया है। बता दें कि कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है।गुवाहाटी पुलिस ने अपने इस कैंपेन को #GuwahatiFightsAgainstDrugs नाम दिया है। पुलिस ने इसके लिए संदेश देने हेतु पोस्टर का प्रयोग किया है। बॉलीवुड लहजे के साथ सरकार ने लोगो को नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने का संदेश तो दिया ही है, साथ ही यह भी कहा है, बुरी आदतों के उपयोग को बंद करें, कबीर सिंह कल्पना है, आपका जीवन नहीं। बता दें कि है कि संदीप रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकार्ड्स कायम कर रही है। यह फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FUlnym

कोई टिप्पणी नहीं