Breaking News

होमलेस फुटबॉल विश्वकप में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार भारतीय टीम


भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम वेल्स की राजधानी कार्डिफ में 27 जुलाई से तीन अगस्त 2019 तक आयोजित हो रहे गृहहीन विश्वकप में अपने फुटबॉल कौशल के प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गृहहीन विश्व कप फुटबॉल का यह 17वां संस्करण वेल्स की राजधानी कार्डिफ के केन्द्र में स्थित प्रतिष्ठित ब्युट पार्क खेला जाएगा। विश्वकप में विभिन्न देशों से पुरुषों के वर्ग में 60 और महिलाओं के वर्ग में 24 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। दोनों टीमों में आठ-आठ खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। स्लम सॉकर की संरक्षक अमृता फणनवीस ने कहा कि फुटबॉल के माध्यम से सफलता की राह सराहनीय है, लेकिन चुनौतियों से भरी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं टीम को विश्व कप के लिए सफलता की बधाई और शुभकामनाएं देना चाहती हूं। स्लम सॉकर की कार्यकारिणी अध्यक्ष और ग्रैविटास फाउंडेशन की संस्थापक उषा काकड़े ने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र में स्लम सॉकर कार्यक्रम के विकास के लिए जो प्रयास किए गए हैं, हमें अपने उन प्रयासों पर बेहद गर्व है। स्लम सॉकर के लिए की गई वर्षों की कड़ी मेहनत ने आज समृद्ध लाभांश के रुप में रंग लाई हैं और बच्चों को अपना कौशल सुधारने का एक मंच प्रदान किया है। भारतीय टीमें 22 जुलाई को मुंबई से वेल्स के लिए गृहहीन विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O8AP0D

कोई टिप्पणी नहीं