Breaking News

अगर देखना है कुदरत का जादू, एक बार जरूर बनाएं मेघालय घूमने का प्लान


बारिश का सुहाना मौसम है, ऐसे में कुदरत की खूबसूरती और बारिश का मज़ा लेने के लिए किसी खूबसूरत जगह की सैर के लिए निकल जाए। वैसे मॉनसून में सैर के लिए बादलों के घर मेघालय से खूबसूरत जगह भला और क्या हो सकती है। यहां आपको मॉनसून का जादुई असर दिखेगा। यहां आकर आपके मॉनसून का मज़ा दोगुना हो जाएगा।खूबसूरत झरने और कुदरती नज़ारों के लिए मशहूर मेघालय मॉनसून में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है, खासतौर पर कपल्स के लिए। यहां कई खूबसूरत वॉटर फॉल्स है जो बारिश के मौमस में और आकर्षक लगते हैं। मेघालय में बारिश का मज़ा लेने के लिए आप किन जगहों की सैर कर सकते हैं चलिए बताते हैं। शिलांगमेघालय की राजधानी शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। घने जंगल, सुंदर प्राकृतिक नज़ारें, बादलों से ढंके पहाड़ आदि इसे परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। बरसात में यहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं और इस मौमस में शिलांग की खूबसूरती यकीनन आपका मन मोह लेगी।चेरापूंजीसबसे ज्यादा बारिश मेघालय के इसी स्थान पर होती है। बारिश के लिए मशहूर चेरापूँजी पहाड़, झरने, बांग्लादेश के मैदानों का सुंदर नज़ारा दिखता है। यहां स्थानीय जनजातीय जीवनशैली की भी झलक दिखती है। यहां पूरे साल बारिश होती है और आप कभी भी यहां आ सकते हैं, लेकिन मॉनसून में इसकी छंटा ही निराली होती है।जयंतिया हिल्सलहराती पहाड़ियां और आकर्षक प्राकृतिक दृश्य जयंतिया हिल्स का आकर्षण है। ढेरों पहाड़ियों के साथ-साथ यहां कई घुमावदार नदियां भी हैं। यहां कि नैसर्गिक सुंदरता सैलानियों का मन मोह लेती है।मायलेननोंगएशिया का सबसे साफ़ गांव मायलेननोंग मेघालय का एक छोटा सा गांव है। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत से गांव को जन्नत बना दिया है आपको यहां सड़क पर थोड़ी भी गंदगी नहीं दिखेगी। यह गांव बेहद सुंदर है और यहां जगह-जगह पर बांस के कूड़ेदान लगाए गए हैं ताकि लोग उनमें कूड़ा फ़ेंक सकें। मेघालय है तो छोटा सा राज्य, लेकिन इसे कुदरत ने अपने हाथों से सजाया है। इस छोटे से पहाड़ी राज्य की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। खासतौर पर बारिश के मौसम में तो इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। तो सोच क्य रहे हैं, निकल पड़िए रिमझिम फुहारों का मज़ा लेने के लिए मेघालय की ओर। मेघालय जाने के लिए नज़दीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट गुवाहाटी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M41Qzp

कोई टिप्पणी नहीं