ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चीते की तरह भागती हैं ये बाइक्स
नई दिल्ली: शहर की शानदार सड़कों पर बाइक चलाना और गांव की सड़कों पर बाइक चलाना बेहद अलग होता है जहां एक ओर शहरों में सड़कें अच्छी होती हैं वहीं गांवों के ऊबड़ खाबड़ रास्तों और खेत खलिहानों के बीच बाइक चलाना बेहद मुश्किल होता है। गांवो के अजीबो-गरीब रास्तों पर बाइक का माइलेज भी कम हो जाता है । इसीलिए हम आज आपको वो बाइक्स बता रहे हैं जो गांवो के खतरनाक रास्तों को आसानी से पार कर सकती है और इनकी कीमत भी बेहद कम है। इन बाइक्स की सबसे अच्छी बात ये है कि ये बाइक्स सामान ढ़ोने का काम भी बेहद आसानी से कर सकती हैं।
Tvs Radeon
48,400 रुपये की कीमत वाली ये बाइक TVS ने हाल ही में लॉन्च की है।यह एक एंट्री लेवल बाइक है। कंपनी ने इस बाइक को खासतौर पर छोटे कस्बों और गांवों के लिए तैयार किया है। Radeon 110cc के डिजाइन तो नया है ही कंपनी ने इसके लिए चेसिस भी नई इस्तेमाल हुई है। इंजन की बात करें तो बाइक में 109.7 cc का इंजन लगा है जो 8.3 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। माइलेज के मामले में भी ये बाइक धाकड़ है क्योंकि एक लीटर में यह 69.3 की माइलेज दे देती है। कंपनी ने अपनी इस बाइक में स्टार सिटी प्लस बाइक का इंजन इस्तेमाल किया है।बाइक दिखने में दमदार नजर आती है। खराब रास्तों के लिए इसके सस्पेंशन बेहतर हैं।
Honda CD110 Dream DX
होंडा की CD110 ड्रीम DX एक बजट बाइक है।फीचर्स की बात करें तो बाइक में ट्यूबलेस टायर्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, यूटिलिटी बॉक्स और मेंटेनेंस फ्री बैटेरी, फ्रंट में स्टैंडर्ड टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक ट्विन शॉक्स जैसे फीचर्स दिए गये हैं।ऑटो हेडलैंप ऑन फीचर से लैस इस बाइक में 8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और बाइक की टॉप स्पीड 86km/h है। बाइक का वजन 109kg है। इसके फ्रंट और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक्स लगे हैं। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 48641 रुपये से शुरू होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/315GyWm
कोई टिप्पणी नहीं