असम की बाढ़ का कहर देख कर पिघला अक्षय का दिल, तुरंत दे दिए दो करोड़ रुपए

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीडि़तों और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के जीव-जंतुओं के लिए दो करोड़ देने की घोषणा की है। अक्षय ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ और बाढ़ प्रभावित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के जीव-जंतुओं के लिए एक करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। अक्षय के इस कदम के लिए मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने प्रशंसा की। अक्षय ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए अन्य लोगों से भी मदद करने की अपील की है।बता दें कि असम में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ में अब तक 28 इंसानों और 39 वन्य जंतुओं की मौत हो चुकी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y1qeEw
कोई टिप्पणी नहीं