Breaking News

Automatic Cars में आती है ये दिक्कत, खरीदने से पहले पढ़ ले ये खबर

नई दिल्ली: आज से 2-3 साल पहले तक भारत में सिर्फ ऑटोमैटिक कारों ( Automatic Car ) का ही वर्चस्व था लेकिन आज मार्केट में ऑटोमैटिक कारें ट्रेंड में हैं। आज भारत में ज्यादातर लोग ऑटोमैटिक कारें खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि इन कारों को चलाना बेहद ही आसान होता है, साथ ही ये कारें बेहद ही कम दाम में आसानी से मिल जाती हैं, ऐसे में लोग मैनुअल कारें खरीदने के की बजाए ऑटोमैटिक कारें खरीदने में पर जोर दे रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैनुअल कारों में कुछ खामियां भी होती हैं जिनके बारे में लोगों को कार खरीदने से पहले जानकारी नहीं होती है। देश की ज्यादातर बड़ी कार कंपनियां amt कारों पर फोकस कर रही हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ऑटोमैटिक कारों में कौन-कौन सी खामियां होती हैं।

  • आपको बता दें कि मार्केट में जो मौजूदा AMT कारें मौजूद हैं वो पूरी तरह से ऑटोमैटिक नहीं होती हैं बल्कि ये मैनुअल ट्रांसमिशन ही होते हैं लेकीन एक AMT किट की मदद से इन्हें ऑटोमैटिक बना दिया जाता है। ऐसे में इन कारों में कई सारी दिक्कतें आने लगती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
  • AMT कार की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि जब भी इस कार को ऊंचे इलाकों में ले जाया जाता है तब अगर आप अपनी कार को रोककर फिर आगे की तरफ ले जाते हैं तो कार आगे ना जाकर पीछे की तरफ बढ़ने लगती है जो बेहद ही खतरनाक है। AMT कार का ये एक्शन बड़े एक्सीडेंट्स को न्योता देता है।
  • AMT कारों से अगर आप ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं तो आपको काफी दिक्कत होती है क्योंकि ऐसा करना काफी मुश्किल होता है।
  • AMT कारों में गियर शिफ्टिंग स्मूथ नहीं होती, जब भी आप AMT कारों में गियरशिफ्ट करते हैं तो आपको झटके महसूस होते हैं।
  • अगर आप AMT कार से स्मूथ ड्राइविंग का मज़ा लेना चाहते हैं तो एक्सलेरेशन को आराम से प्रेस कीजिये, हार्ड या सॉफ्ट प्रेस करने से बचें।

भारत में मौजूद हैं ये AMT कारें

इस समय मारुति सुजुकी ऑल्टो ( Maruti Alto ) , K10, मारुति सुजुकी सेलेरियो , डिजायर, स्विफ्ट जैसी कारों में AMT की सुविधा दे रही है, जबकि Hyundai की सेंट्रो में फिलहाल AMT की सुसिधा मिल रही है। इसके अलावा टाटा अपनी नेक्सन, टिगोर, टियागो में AMT की सुविधा दे रही है जबकि डैटसन की रेडीगो और रेनो अपनी क्विड में AMT ऑफर कर रही हैं। मैन्युअल के मुकाबले AMT कारों की कीमत करीब 50 हजार रुपये तक ज्यादा होती है ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2jDZQlK

कोई टिप्पणी नहीं