इस राज्य से नहीं देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण, 149 साल बना है दुर्लभ संयोग

साल 2019 का दूसरा चंद्र ग्रहण मंगलवार को लगेगा। अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों को छोड़कर यह हर जगह देखा जा सकेगा। सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, सिंगापुर, फिलिपींस, मलेशिया और इंडोनेशिया के साथ ईरान, इराक, तुर्की और सऊदी अरब में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। बता दें कि इस बार का चंद्र ग्रहण आंशिक है। वैज्ञानिकों ने इसे हाफ ब्लड थंडर मून इक्लिप्स (Half Blood Thunder Moon Eclipse) का नाम दिया है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 1 बजकर 31 मिनट पर होगी जोकि सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।गौर हो कि आज गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। रात 3 बजे के करीब पृथ्वी की छाया पड़ने से चंद्रमा का आधे से ज्यादा हिस्सा ढंक जाएगा। इससे चंद्रमा लालिमा युक्त नजर आएगा जैसा कि पिछली बार सुपर ब्लड वूल्फ मून चंद्र ग्रहण के वक्त नजर आया था। भारत के लोग भी इस अनोखे नजारे को देख पाएंगे। यह शानदार नजारा 2 घंटे 58 मिनट तक देखा जा सकेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M1rx3A
कोई टिप्पणी नहीं