Breaking News

भारत की बेटी हिमा दास ने किया कमाल, मात्र 11 दिन में जीते 3 गोल्ड मेडल


ट्रैक सनसनी के नाम से मशहूर हो चुकी भारत की बेटी हिमा दास ने देश के लिए तीन गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। असम की रहने वाली इस होनहार बेटी ने भारत के लिए महज 11 दिन में तीसरा इंटरनेशनल गोल्ड मेडल जीत लिया है।हिमा ने तीसरा स्वर्ण पदक महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता है। उन्होंने यह दूरी महज 23.43 पूरी कर गोल्ड अपने नाम कर लिया। यह गोल्ड उन्होंने कलांदो मेमोरियल एथेलेटिक्स में जीता है।भारत की इस बेटी ने इस इवेंट में 2 जुलाई को 200 मीटर रेस में जीता था। तब उन्होंने यह दूरी 23.65 सेकेंड में पूरी की थी। इसके बाद दूसरा गोल्ड भी उन्होंने महज 23.97 सेकंड में पूरी करते हुए जीता था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YUntWK

कोई टिप्पणी नहीं