Breaking News

Youtube Star को भारी पड़ा एक गरीब का मजाक उड़ाना, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा


स्पेन की अदालत ने यूट्यूब स्टार (Youtube Star) कंघुआ रेन (Kanghua Ren) को 1.5 साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन्हें 22 हजार डॉलर (करीब 15 लाख रुपए) हर्जाने के तौर पर चुकाने के निर्देश दिए गए हैं। दरहसल, कंघुआ रेन को यह सजा एक बेघर गरीब व्यक्ति को परेशान की वजह से मिली है। इसके साथ ही सजा के तौर पर रेन के यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी 5 साल के लिए बंद करने के लिए कहा।बिस्किटों की क्रीम निकालकर भरा टूथपेस्टमामला दो साल पुराना है। रेन ने बार्सिलोना में प्रैंक (मजाक) करने के लिए बिस्किट का एक पैकेट खरीदा। सारे बिस्किटों की क्रीम निकालकर उसमें टूथपेस्ट लगा दिया और पैकेट को फिर से बंद कर दिया। यह पैकेट उन्होंने जॉर्ज नाम के एक बेघर गरीब को दिया था।वीडियो में गरीब का मजाक उड़ायारेन बिस्किट खाते हुए जॉर्ज का वीडियो भी बना रहे थे। इसी बीच जॉर्ज ने तबीयत खराब होने के बाद बिस्किट फेंक दिए और जमीन पर गिर गए। यह देखकर रेन ने कहा कि शायद मैंने अपनी सीमा लांघ दी लेकिन सकारात्मक पहलू यह है कि इससे गरीब आदमी के दांत सफेद होंगे और उसे फिर कभी दांत साफ कराने डेंटिस्ट के पास नहीं जाना होगा। बिल्ली का मल खिलाने का लगा था आरोपरेन ने अपने चैनल रीसेट से वीडियो पर 2200 डॉलर (1.52 लाख रुपए) की कमाई की। हालांकि, पुलिस ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूट्यूब स्टार को गिरफ्तार कर लिया और उन पर नैतिकता के खिलाफ अपराध करने के आरोप तय किए गए। उन पर प्रैंक में स्कूल के बच्चों और बुजुर्गों को बिल्ली का मल खिलाने का आरोप भी लगा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WcsCXX

कोई टिप्पणी नहीं