Breaking News

Vodafone ने फैमिली प्लान किया लॉन्च, एक साथ 5 यूजर्स उठा सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का फायदा

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ( vodafone ) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है। कंपनी ने फैमिली पैक लॉन्च किया है जिसकी कीमत 999 रुपये है। इस प्लान की ख़ासियत यह है कि इसमें 5 कनेक्शन जोड़ा जा सकता है। मतलब की कंपनी आपके हर कनेक्शन के लिए 200 रुपये चार्ज कर रही है। यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगाी। इसके अलावा प्राइमरी नंबर को हर महीने 80 जीबी डाटा मिलेगा। जबकि बाकी के चार नंबर को 30 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही जो भी व्यक्ति इस प्लान को लेगा उसे रोलओवर की सुविधा के साथ पूरे परिवार के लिए 200 जीबी डाटा का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: नए कलर वेरिएंट के साथ 14 जून को लॉन्च होगा OnePlus 7 Pro, जानें कीमत

इस फैमिली पैक में यूजर्स को एक साल के लिए अमेजन प्राइम ( Amazon Prime ) का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। मतलब की यूजर्स मुफ्त में एक साल तक इसके सभी कंटेंट का लुफ्त उठा सकते हैं। बता दें अमेजन प्राइम के एक साल के सब्सक्रिप्शन का चार्ज 999 रुपये है। इसके अलावा इस प्लान के सभी मेंबर्स को मुफ्त में Vodafone Play की सुविधा मिलेगी। इस वोडाफोन प्ले के जरिए सभी मेंबर्स ZEE5, Sony LIV, Shemaroo, Hoi Choi, Sun NXT और Alt Balaji के प्रिमियम कंटेंट फ्री में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 के लॉन्चिंग डेट का खुलासा, जानिए कीमत व फीचर्स

हाल ही में कंपनी ने 229 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 2 जीबी 3जी/4जी डाटा का फायदा मिलेगा। साथ ही यूजर्स रोजाना मुफ्त में मिल रहे 100 एसएमएस का फायदा भी उठा सकते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है जिस दौरान आप इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WuVhN2

कोई टिप्पणी नहीं