Breaking News

Vivo Z1 Pro में इन-डिस्प्ले कैमरा और Snapdragon 712 का होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली: Vivo Z1 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo Z5x का भारतीय वेरिएंट कहा जा है। लॉन्चिंग से पहले vivo z1 pro के लगातार फीचर्स भी लीक हो रहे है। इस बीच Vivo India ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि Vivo Z1 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके पहले सेल का आयोजन फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Amazon पर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है Nokia 4.2 और Nokia 3.2, देखिए फीचर्स

फिलहाल इस स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत कितनी होगी इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पायी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही भारत में वीवो जेड1 प्रो को पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि Z1 Pro में 6.53 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा और रियर में तीन कैमरे मौजूद होंगे। फोन में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बता दें कि Vivo, PUBG Mobile Open Club championship 2019 का आधिकारिक टाइटल स्पोंसर है। इसी के साथ भारतीय टीम के सभी 16 सदस्य यह गेम Vivo Z1 Pro पर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- World Cup TV Dhamaka Sale: 55इंच, 49इंच और 43इंच वाले MI Smart TV पर मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट

Vivo Z5x

इस स्मार्टफोन में में 6.53 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1080X2340 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड कंपनी के खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम FunTouch OS पर काम करता है। इसमें 4 जीबी व 6 जीबी रैम के साथ है और इसमें 64जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Z5x में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Rm4Sjl

कोई टिप्पणी नहीं