Thomson ने भारत में चार नए एंड्रॉयड 4K Smart TV किए लॉन्च, कीमत है बेहद कम
नई दिल्ली: Thomson ने भारत में चार नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इसमें 43 इंच, 49 इंच, 55 इंच और 65 इंच के स्मार्ट टीवी शामिल हैं। खास बात ये है कि सभी प्रोडक्ट मेड इन इंडिया हैं। Thomson 65 इंच वाला भारत का पहला 4k Smart TV है जिसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट है। इस सभी स्मार्ट टीवी की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी। हालांकि इसकी सेल कब से शुरू होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें- Smartphone Review: खरीदने से पहले जानिए Samsung Galaxy M40 और Galaxy A50 में कौन है दमदार
फीचर्स
अगर स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड का ओरियो 8.0 वर्जन है। इसके अलावा टीवी में गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स समेत गेम का सपोर्ट भी मिलेगा। साथ ही आप गूगल प्ले स्टोर से कई सारे ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते है। इतना ही नहीं इसमें क्रोम कास्ट, ब्लूटूथ, डॉल्बी ऑडियो, 2.5 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Jio Phone 2 की आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल, मात्र 141 रुपये में बनाएं अपना
कीमत
कीमत की बात करें तो 43 इंच की कीमत 29,999 रुपये रखी गयी है और 50 इंच की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं 55 इंच को 38,999 रुपये में बेचा जाएगा। Thomson का सबसे महंगे वेरिएंट 65 इंच की कीमत 59,999 रुपये रखी गयी है।
यह भी पढ़ें- 4 महीने के अंदर दूसरी बार Vivo Y93 के दाम में हुई भारी कटौती, जानिए नई कीमत
बता दें कि Thomson ने इस साल मार्च में 40 इंच वाला WOW404 4K Smart TV पेश किया था। थॉमसन के इस टीवी की कीमत 20,999 रुपये है। WOW404 में Youtube 4K वीडियो चला सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इसमें यूट्यूब जैसे 6 ऐप प्री-लोडेड मिलेंगे। इसमें एंड्रॉयड का वर्जन 7.1 है। इस टीवी में 18 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम वीडियो ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WDNG9Y
कोई टिप्पणी नहीं