Breaking News

The Kapil Sharma Show: जब बाइचुंग भूटिया के बारे में ये बात जानकर चौंक गए कपिल शर्मा


टेलीविजन के सबसे पॉप्युलर शो द कपिल शर्मा शो पर इस वीकेंड पूर्व स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया और स्टार ऐथलीट दुती चंद पहुंचे। जी हां, हाल ही में धावक दुती चंद ने शो में अपने संघर्ष के दिनों की बातें बताई। जी हां, शो में उन्होंने बताया कि एक समय था जब उनके पास जूते खरीदने तक के लिए पैसे नहीं थे ऐसे में उन्हें नंगे पैर ही दौड़ने की प्रैक्टिस करनी पड़ती थी।धावक दुती चंद ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, मुझे घर का काम और प्रैक्टिस दोनों को मैनेज करना पड़ना था। मैं मां के काम में हाथ बंटाती थी लेकिन उन्होंने कभी भी मुझे दौड़ने की प्रैक्टिस करने से मना नहीं किया। शो में दुती ने उस दौर को भी याद किया जब घर के पास नदी के किनारे वह नंगे दौड़ा करती थीं। जी हां, आगे दुती ने बताया, जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे और रोड पर दौड़ना मुश्किल था इसलिए मेरी मां मुझे लंबा फ्रॉक पहनाती थी जो मेरे पैर को टच करता था। इसके बावजूद दौड़ने में कठिनाई होती थी लेकिन मैंने इस चैलेंज को स्वीकार किया और अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब हुई।आप सभी को बता दें कि उस दौरान शो में ही बातचीत के दौरान कपिल को पता चला कि बाइचुंग भूटिया सिक्किम से हैं तो वह चौंक गए। जी हां, दरअसल उस दौरान कपिल ने बताया कि वह नॉर्थईस्ट में परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हैं और वह जल्द ही वहां जाएंगे। इसी दौरान बाइचुंग ने बताया कि नॉर्थईस्ट में कपिल के बहुत फैन्स है जो उनके शो को बहुत पसंद करते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XIWQDH

कोई टिप्पणी नहीं