Breaking News

बॉलीवुड और साउथ के ये सुपरस्टार्स चलाते हैं Rolls Royce की लग्जरी कार, जानिए इस कार की खासियत

नई दिल्ली: rolls royce की कारों का नाम सुनते ही हर किसी के मन में जो पहला ख्याल आता है वो है लग्जरी का, जी हां रोल्स रॉयस की कारों को उनकी लग्जरी और स्टाइल ने दुनियाभर में अलग पहचान दिलाई है। दुनिया भर में रोल्स रॉयस की कारों को अच्छा-खासा पसंद किया जाता है, लेकिन भारत में भी इन कारों की दीवानों की कोई कमी नहीं है। अकेले बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही ढेर सारे फिल्म स्टारों के पास ये कारें हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि कौन से फिल्मस्टार रोल्स रॉयस की कारों को चलाना पसंद करते हैं।

अमिताभ बच्चन ( Amitabh bachachan ) : बॉलीवुड ( Bollywood ) के महानायक अमिताभ बच्चन के पास Rolls Royce Phantom कार मौजूद थी। यह कार अमिताभ बच्चन को फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने दी थी। दरअसल अमिताभ बच्चन ने साल 2007 में फिल्म एकलव्य ( Eklavya ) में काम किया था और इसके लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली थी जिसके बाद फिल्म निर्देशक ने उन्हें ये लग्जरी कार भेंट में दी थी। आज इस कार की कीमत तकरीबन 8.99 करोड़ रुपये है।

 

rolls royce

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) : बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद अब हॉलीवुड की फिल्मों में अपना दमखम दिखा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी लग्जरी कारों की शौक़ीन है। प्रियंका चोपड़ा के कार कलेक्शन में वैसे तो तमाम लग्जरी कारें हैं लेकिन इन सभी में सबसे ऊपर है Rolls Royce ghost जिसे उन्होंने कुछ साल पहले खरीदा था। इस कार को खरीदने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तकरीबन 5.26 करोड़ की रकम चुकाई थी।

 

rolls royce

संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) : बॉलीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त की ज़िंदगी पर बनी फिल्म संजू हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार सफलता मिली थी। संजय दत्त वैसे तो अपनी जिंदगी को किसी आम इंसान की तरह जीते हैं लेकिन उन्हें लग्जरी कारों का शौक है। आपको बता दें कि संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को Rolls Royce Ghost गिफ्ट की थी। इस कार को खरीदने के लिए संजय दत्त ने 6 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

 

rolls royce

चिरंजीवी ( Chiranjeevi ) : बॉलीवुड के अलावा साउथ के जाने माने फिल्मस्टार चिरंजीवी के पास भी Rolls Royce Ghost है। दरअसल ये कार उन्हें उनके बेटे और साउथ सुपरस्टार रामचरण तेजा ने गिफ्ट में दी थी। इस कार की कीमत 3.34 रुपये है।

 

rolls royce

विजय ( Vijay ) : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन हीरो विजय को ना सिर्फ साउथ में बल्कि पूरे भारत में पसंद किया जाता है। विजय के भी कारों के शौक़ीन हैं और उनके कार कलेक्शन में Rolls Royce Ghost शामिल हैं। विजय कई मौकों पर अपनी इस लग्जरी कार के साथ देखे जा चुके हैं।

जानें क्या है रोल्स रॉयस की कारों की खासियत

  • रोल्स रॉयस की कारों का ज्यादातर काम इंसानी हाथ से किया जाता है।
  • रोल्स रॉयस अपने ग्राहकों को कार देने से पहले उनका बैग्राउंड जांचता है।
  • अपराधी या फिर किसी तरह के केस में फंसे लोगों को ये कार नहीं बेचीं जाती है।
  • रोल्स रॉयस की कारों की आवाज बेहद कम होती हैं और इसी वजह से उनका नाम भूतों के नाम पर रखा जाता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2F7jRbT

कोई टिप्पणी नहीं