Breaking News

Reliance Jio की वजह से इंटरनेट यूजर्स के मामले में अमेरिका से आगे निकला भारत

नई दिल्ली: टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) की एंट्री के बाद जहां सस्ते प्लान्स का दौर शुरू हुआ वहीं, देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ी है। इसकी सबसे बड़ी वजह टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रहा कंपटीशन है। अब एक रिपोर्ट की माने तो भारत इंटरनेट यूजर्स के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। इसके लिए देश में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस जियो का है जिसके 30.7 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon FAB Phones Fest सेल का आखिरी दिन, जानें प्रिमियम से लेकर बजट रेंज स्मार्टफोन्स की बेस्ट डील

रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में लगभग 3.8 अरब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं जो विश्व की कुल आबादी के आधे से भी अधिक है। इसमें दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन 21 फीसदी इंटरनेट उपभोगताओं के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद भारत 12 फीसदी इंटरनेट उपभोगताओं के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, अमेरिका 8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर है। इस बार की आई रिपोर्ट के अनुसार 2009 में वैश्विक इंटरनेट की पहुंच 24 फिसदी से बढ़कर साल 2018 में 51 फिसदी हो गई थी। हालांकि, 2017 के 7 फीसदी के मुकाबले 2018 का 6 फीसदी कम है।

यह भी पढ़ें: Nubia Red Magic 3 के इस वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा, 17 जून को होगा भारत में लॉन्च

बता दें साल 2016 में रिलायंस जियो ने मुफ्त और सस्ते इंटरनेट के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था। इसी को देखते हुए अन्य कंपनियों ने भी अपने इंटरनेट प्लान्स को काफी सस्ता किया है। इसके बाद देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। रिपोर्ट में भी जियो को अमेरिका से बाहर की सबसे इनोवेटिव इंटरनेट कंपनियों में से एक बताया गया है।

यह भी पढ़ें: 20,000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/31w3Tlm

कोई टिप्पणी नहीं