Breaking News

चार कैमरे के साथ स्मार्टफोन Mi 9T लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Mi 9T को ग्लोबल लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट के साथ कंपनी ने Mi Smart Band 4 , Mi Electric Scooter Pro और Mi True Wireless Earphones को भी पेश किया है। Redmi K20 और Mi 9T के फीचर्स में ज्यादा अंदर नहीं है। Mi 9T के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 329 यूरो (लगभग 25,900 रुपये) है और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कीमत 369 यूरो (लगभग 29,000 रुपये) है।

यह भी पढ़ें- Amazon Fab Phones Fest: iPhone पर मिल रहा 22,901 रुपये का डिस्काउंट

Xiaomi Mi 9T स्पेसिफिकेशन

Mi 9T में बिना नॉच वाली फुल-स्क्रीन है। इसमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसके अलावा इसमें डुअल-सिम (नैनो) का यूज कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के बैक में तीन कैमरे दिए गए है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 व सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा अपर्चर एफ/2.4 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- भारत में स्मार्ट कूलर लॉन्च, मोबाइल से कर सकते हैं कंट्रोल, AC जैसी मिलेगी ठंडक

Mi 9T में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4 जी एलटीई दिया गया है। फोन का पूरा वजन 191 ग्राम है। भारत में इस फोन को Amazon और Mi.com पर बेचा जाएगा। बता दें कि शुरुआती 24 घंटों में 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 299 यूरो (लगभग 23,500 रुपये) में बेचा जाएगा। Mi 9T को कार्बन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और फ्लेम रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फिलहाल फोन को भारत में कब उपलब्ध कराया जाएगा इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Zghuv8

कोई टिप्पणी नहीं