मंदी के दौर में भी Maruti का जलवा बरकरार, धड़ल्ले से बिक रही है ये कार
नई दिल्ली: कार मार्केट इन दिनों मंदी के दौर से गुजर रहा है ऐसे में वाहन कंपनियों ने नुकसान से निपटने के लिए वाहनों के दाम कम कर दिए हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी भी कारें हैं जिनपर मंदी का कोई असर नहीं पड़ रहा है। आपको बता दें कि वाहन उद्योग से जुड़े संगठन सियाम ( SIAM ) के आंकड़ों के मुताबिक मई 2019 में सबसे ज्यादा बिक्री वाली 10 कारों में मारुती ( Maruti ) के 8 मॉडल शामिल हैं। सोसायटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ( सियाम ) के मुताबिक इस रेस में सबसे आगे कंपनी की पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट ( maruti swift ) शामिल है और मई महीने में इस कार की 17,039 यूनिट्स बिकी हैं।
आपको बता दें कि Swift के बाद दूसरे पायदान पर मारुती आल्टो ( Maruti Alto ) शामिल है और मई महीने कंपनी ने इस कार के 16,394 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके बाद Maruti Dezire तीसरे पायदान पर रही जो एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट सेडान कार है। कंपनी के इस मॉडल को भी खरीदने में ग्राहक अच्छी खासी रुचि दिखा रहे हैं।
Hero Splendor निकली सबसे आगे Honda Activa ने बेचे महज इतने यूनिट्स
इस लिस्ट में 5वें नंबर पर मारुती की प्रीमियम हैचबैक मॉडल बलेनो ( Maruti Baleno ) को रखा गया है। इस लिस्ट मे ( SIAM ) ने वैगनार ( Wagonr ) को 6वें नंबर पर इको ( ECO ) को हुंडई क्रेटा ( Hyundai Creta ) को 7 वें नंबर पर और एलिट आइ20 ( Elite i20 ) को 8वें नंबर पर जगह दी है। इस लिस्ट में मारुति की अर्टिगा नौवें और विटारा ब्रिजा दसवें स्थान पर रहे। कुल-मिलाकर यात्री वाहनों की थोक बिक्री में मई में 18 साल में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। मई में वाहनों की थोक बिक्री 20 फीसद की गिरावट के साथ 2,39,347 इकाइयों पर रही। एक साल पहले मई में यह आंकड़ा 3,01,238 का रहा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RE9MZe
कोई टिप्पणी नहीं