Breaking News

टू-व्हीलर खरीदने का शानदार मौका, आधी कीमत पर मिल रहे Jupiter से लेकर Activa

नई दिल्ली: अगर आप टू-व्हीलर (two wheelers ) खरीदने का प्लान बना रहे है लेकिन बजट की वजह से बार-बार आपको प्लान कैंसिल करना पड़ता है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल सेकेंड हैंड मार्केट में आजकल टू-व्हीलर्स पर शानदार ऑफर चल रहा है।

Activa और टीवीएस स्कूटी की छुट्टी करेगा Bajaj Chetak, 13 साल बाद हो रही है वापसी

सेकेंड हैंड टू व्हीलर मार्केट में Droom से लेकर Bike dekho जैसी साइट्स पर आपको आपके बजट के हिसाब से ढेरो ऑप्शन मिल सकते हैं क्योंकि इन साइट्स पर मिलने वाली बाइक्स में लेटेस्ट Jupiter से लेकर Activa तक के ऑप्शन हैं। उदाहरण के लिए droom पर आपको 2013 मॉडल का हीरो प्लेजर ( Hero Pleasure ) आपको सिर्फ 21450 रुपये में मिल जायेगा, यह स्कूटर 15 हजार किलोमीटर चला है। इतना ही नहीं होंडा एक्टिवा ( honda activa ) का 2013 मॉडल आपको 22425 और होंडा का ही Eterno यहां आपको 11700 रुपये में मिल जायेगा। इसके अलावा 2016 का TVS ज्यूपिटर मॉडल आपको 31500 रुपये में मिल जायेगा।

यूं ही नहीं रखे जाते कारों के नाम, बेहद खास हैं इनके मतलब

इसके अलावा इन वेबसाइट्स पर मिल रहे स्कूटरों को आप फाइनेंस भी करा सकते हैं, साथ ही EMI की भी सुविधा Droom पर मिल जायेगी। यहां पर आपकों RC ट्रांसफर की भी दिक्कत नहीं होगी ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2x8iAwL

कोई टिप्पणी नहीं