दक्षिण भारत की खूबसूरती बेमिसाल, इतने सस्ते में IRCTC लाया शानदार ट्रैवल पैकेज

अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बेहतरीन पैकेज लाया है। आप इन पैकेज के जरिए दक्षिण भारत की कई सारी जगहों को घूम सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी, दक्षिण भारत के लिए तीन सस्ते ट्रैवल पैकेज लाया है। इन पैकेजों के जरिए 12 से 15 हजार रुपए प्रति व्यक्ति खर्च से आप दक्षिण भारत की यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।आईआरसीटीसी दक्षिण भारत के लिए जो तीन ट्रैवल पैकेज लाया है उनके नाम साउद्रन मार्वल, दक्षिण भारत यात्रा और चेन्नई-कन्याकुमारी-रामेश्वरम-मदुरै टूर है। इन तीनों ट्रैवल पैकेज की कीमत अलग-अलग है। साउद्र मार्वल टूर पैकेज छह रात और सात दिनों के लिए है। साउद्रन मार्वल टूर मुंबई से शुरू होगा। यह टूर पैकेज मुंबई से मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और आखिर में वापस मुंबई आएगा। इस ट्रैवल पैकेज वाली ट्रेन हर शुक्रवार मुंबई से रवाना होगी। ट्रेन का नंबर 11043 है। इसमें प्रति यक्ति किराया 15,090 रुपए है।दक्षिण भारत यात्रा टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति किराया 12,285 रुपए है। इस पैकेज के लिए ट्रेन रात 12 बजकर 10 मिनट पर फिरोजपुर से चलेगी। यह पैकेज 13 रात, 14 दिनों का है। इसमें रामेश्वरम, मदुरै, कोवलम, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति और मल्लिकर्जुना लोकेशन कवर होगी। प्रति व्यक्ति किराया 12,285 रुपए है।चेन्नई-कन्याकुमारी-रामेश्वरम-मदुरै टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इसमें चेन्नई, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै लोकेशन कवर होंगी। इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति किराया 12,170 रुपए है। अगर आप ग्रुप में टिकट बुक कराते हैं तो प्रति व्यक्ति आपको 9,540 रुपए पड़ेगा। इस पैकेज में हर गुरुवार चेन्नई के एम्मोर स्टेशन से ट्रेन मिलेगी।इस टूर पैकेज में आपको तीनों टाइम के खाने की सुविधा मिलेगी। होटल और रेलवे स्टेशन से होटल तक के लिए बस की सुविधा दी जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IzQvVU
कोई टिप्पणी नहीं