Breaking News

Honda की कार खरीदने का है मन तो इसी महीने खरीद लें, अगले महीने से बढ़ जाएंगे दाम

नई दिल्ली: अगर आप Honda की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसी महीने खरीद लें। दरअसल कंपनी अगले महीने से कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। कारों के दाम बढ़ाने की वजह ये है कि कारों में आला दर्जे के सेफ्टी फीचर्स लगाना अनिवार्य हो गया है ऐसे में जो रॉ मटीरियल इस्तेमाल होता है उसके दाम में इजाफा हुआ है जिसकी वजह से Honda अब जुलाई से अपनी गाड़ियों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) राजेश गोयल ने कहा, ‘हम जुलाई से अपने मॉडल्स के दाम बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने के दौरान कच्चे माल की लागत बढ़ी है, लेकिन इस बढ़ी हुई लागत का सारा बोझ कंपनी ही झेल रही है जिसकी वजह से कंपनी को नुकसान हो रहा है।

 

honda cars

यह साल में दूसरी बार है जब कंपनी अपनी कारों के दाम बढ़ाने को लेकर विचार कर रही है। कंपनी ने इसी साल फरवरी में अपनी कारों के दाम में 10 हजार रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी। ऐसे में अगर आप होंडा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसी महीने खरीद लें क्योंकि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो जुलाई के महीने से कंपनी कंपनी की कारों के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर ये नई बढ़ोत्तरी लागू होती है तो कारों को दाम में 10,000 से 20,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MSiCUx

कोई टिप्पणी नहीं