Hockey: भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दी मात

भारतीय पुरुष टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स में शनिवार को फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से मात दे खिताब अपने नाम कर लिया है।भारत के लिए वरुण कुमार, हरमनप्रीत कौर और विवेकसागर प्रसाद सिंह ने गोल किए।वरुण ने दूसरे मिनट में ही गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। हरमनप्रीत ने 11वें मिनट में गोल कर बढ़त को दोगुना और फिर 25वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर एक और गोल कर तीन गुना कर दिया।35वें मिनट में विवेकसागर ने भारत के खाते में गोल डाला। 49वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और वरुण ने अपना दूसरा गोल किया। 53वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दक्षिण अफ्रीका ने अपना खाता खोला।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wVSIEl
कोई टिप्पणी नहीं