Breaking News

युवराज सिंह का Car कलेक्शन देखकर आपके भी मुंह से निकलेगा 'OH MY GOD'

नई दिल्ली: टीम इंडिया के चैंपियन ऑलराउंडर युवराज सिंह ( Yuvraj Singh ) ने आज क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास की घोषणा कर दी है। युवराज सिंह के इस फैसले से उनके फैंस थोड़े निराश जरूर हैं लेकिन ज्यादातर लोगों ने उनके इस फैसले की सराहना की है। आपको बता दें कि युवराज सिंह को स्पोर्ट्स और लग्जरी कार का काफी शौक है और उनके गैराज में एक से बढ़कर एक कारें खड़ी हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आज जानते हैं कि युवराज सिंह के कार कलेक्शन में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं।

Hyundai की कारों पर मिल रहा 2 लाख का बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें मौक़ा हाथ से निकल ना जाए

लैंबोर्गिनी गलार्डो ( Lamborghini Gallardo ) : युवराज सिंह के पास लैंबोर्गिनी कार भी मौजूद है। ये एक सुपरकार ( Super car ) है। लैंबोर्गिनी गलार्डो में 5204 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 570 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस स्पोर्ट्स कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।

बीएमडब्‍ल्यू एम3 (BMW M3) : इस शानदार कार में 2979 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 431 बीएचपी की पावर और 550 एनएम का टार्क जनरेट करता है। ये कार प्रति लीटर में 10.75 किमी का माइलेज देती है। इस लग्जरी कार शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.52 करोड़ रुपये है।

मारुति के इस शोरूम में आधी से भी कम कीमत में मिल रही है celerio और WAGON R जैसी कारें, पेपर्स की भी गारंटी

yuvraj singh

पोर्शे 911 (Porsche 911) : युवराज सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप में 6 सिक्सर मारने के लिए आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने महंगी लग्जरी कार पोर्शे 911 गिफ्ट में दी थी। ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी ने इस बात को एक इंटरव्यू में बताया था।

बीएमडब्‍ल्यू एम5 (BMW M5) : युवराज सिंह के पास बीएमडब्‍ल्यू एम5 कार है। इस कार में 4395 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 592 बीेचपी की पावर और 750 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस कार का माइलेज 9.5 किमी प्रति लीटर है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.68 करोड़ रुपये है।

yuvraj singh

ऑडी क्‍यू7 (Audi Q7) : युवराज सिंह को वर्ल्‍ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ऑडी ने अपनी दमदार एसयूवी ऑडी क्‍यू7 गिफ्ट में दी थी। ऑडी क्यू7 में 2967 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 241.4 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई Range Rover Sport, 7.1 सेकंड में पकड़ लेगी 100 किमी की स्पीड

ऑडी क्‍यू7 (Audi Q7) : युवराज सिंह को वर्ल्‍ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ऑडी ने अपनी दमदार एसयूवी ऑडी क्‍यू7 गिफ्ट में दी थी। ऑडी क्यू7 में 2967 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 241.4 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

पहली इलेक्ट्रिक एयरटैक्सी ने भरी उड़ान, इतने रूपए खर्च कर कोई भी कर सकता है सवारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I4o2qR

कोई टिप्पणी नहीं