Breaking News

दुनिया की सबसे खतरनाक बॉक्सर ने हिंदुस्तान की जनता से किया ऐसा वादा, देखिए ये वीडियो


छह बार की विश्व चैंपियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने देश को आश्वस्त किया है कि वह देशवासियों को 2020 के टोक्यो ओलंपिक में स्माइल का पूरा मौका देंगी। लीजेंड महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने गुरूवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कोलगेट पामोलिव (इंडिया) के कीप इंडिया स्माइलिंग मिशन को लांच करते हुए कहा, मुक्केबाजी मेरा जीवन और जुनून है और मैं अपनी हर सांस तक मुक्केबाजी करती रहूंगी।छह बार की विश्व चैंपियन ने कहा, 30 साल से अधिक की उम्र हो जाने के बाद भी मैं रिंग में लड़ रही हूं जबकि हालात इस उम्र में विपरीत रहते हैं। लेकिन मेरा रोजाना का संघर्ष जारी है और मैं देश को गौरव दिलाना जारी रखूंगी। मैरीकॉम ने पिछले साल अपना छठा विश्व खिताब जीता था। देश के सर्वाेच्च राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित मैरीकॉम ने जीवन में स्माइल को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, आप सभी मेरा सफर जानते हैं। इस सफर के दौरान मैंने ढेरों चुनौतियों का सामना किया है और इन चुनौतियों को काबू भी किया है। एक इंसान होने के नाते मेरे लिए भी हालात मुश्किल हो जाते हैं। लेकिन इस स्थिति में एक स्माइल (मुस्कुराहट) से मेरी ताकत वापिस लौट आती है।तीन बच्चों की मां 36 वर्षीय मैरीकॉम ने हाल ही में गुवाहाटी में इंडिया ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में अपने नए 51 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था जबकि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबा) ने उन्हें 45 से 48 किग्रा वजन वर्ग में दुनिया में नंबर एक रैंकिंग दे दी है। मैरीकॉम राजधानी के आईजी स्टेडियम में अपनी ट्रेनिंग भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह ट्रेनिंग से थक जाती हैं तो वह खुद को प्रेरित करने के लिए खुश रहने का प्रयास करती हैं और यही बात उन्होंने परिवार में भी नयी ताकत देती है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, देश में खेलों में अपार संभावनाएं हैं और जरूरत खिलाड़ियों को सामने लाने की है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मिशन से योग्य लोगों की मदद होगी और उन्हें जरूरत के हिसाब से मेंटरशिप भी दी जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XBTiTH

कोई टिप्पणी नहीं