खेल मंत्री बनते ही किरण रिजिजू ने इस खिलाड़ी का बढ़ाया हौसला

खेल मंत्री बनते ही किरण रिजिजू ने युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करना तथा उनको खेलों में आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद करने का काम शुरू भी कर दिया है। मोदी सरकार 2 में फिर से खेल मंत्री पद की शपथ लेकर कार्यभारत संभालते ही रिजिजु ने भारतीय धाविका हिमा दास को टोक्या ओलंपिक 2020 के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके साथ ही मंत्री हिमा से देश के लिए मेडल जीतकर लाने के लिए भी कहा है।हिमा ने दी बधाईकिरण रिजिजू को भी हिमा दास की ओर उनके खेल मंत्री बनने पर बधाई गई है। धाविका ने ट्वीट करते हुए कहा है कि खेल मंत्रालय का जिम्मा संभालने के लिए आपको बहुत बधाई रिजिजू सर। इस पर मंत्री ने उनको शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप टोक्या ओलंपिक के लिए तैयार रहें। उनको मोदी सरकार 2 में खेल मंत्री बनाया गया है।बना चुकी हैं रिकॉर्डआपको बता दें कि हिमा दास 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर दौड़ 50.49 सेकेंड में पूरी करते हुए रिकॉर्ड कायम किया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KpHTTb
कोई टिप्पणी नहीं