गरीब छात्रों के लिए खुशखबरी, बीजेपी सरकार ने उठाया ऐसा बड़ा कदम

मेडिकल की तैयारी कर रहे गरीब विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने असम के 6 मेडिकल कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों के लिए 174 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए एक अधिसूचना जारी की।इस पर असम के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह बात शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने असम के 6 मेडिकल कॉलेजों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर कोटा के तहत आने वाले विद्यार्थियों के लिए एमबीबीएस की 174 सीटों की अतिरिक्त मंजूरी दी है। इससे सीटों की संख्या में इजाफा होकर आंकड़ा 900 तक पहुंच जाएगा। अब वो लोग भी डॉक्टर बनने का सपना देख सकेंगे जो कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण अपने सपने को जीना छोड़ देते हैं।आपको बता दें कि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में कुल 44 सीटें बढ़ाई गई हैं जबकि असम मेडिकल कॉलेज डिब्रूगढ़ में 30 सीटें, फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज, बारपेटा में 25, जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 25, सिलचर मेडिकल कॉलेज में 25 और 25 सीटें ही तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बढ़ाई गई हैं।जहां GMCH में अब से 200 सीटें होंगी, वही असम मेडिकल कॉलेज में 200 सीटें, फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज में 125, जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 125, सिलचर मेडिकल कॉलेज में 125 और तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 125 सीटें होंगी।
Happy to share~Medical Council of India has sanctioned 174 additional #MBBS seats under Economically Weaker Section quota for 6 medical colleges of Assam, taking total available seats to 900. Will address aspirations of many who wish to pursue medicine. Grateful @drharshvardhan
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 21, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2N2H31v
कोई टिप्पणी नहीं