Breaking News

कामाख्या देवी मंदिर में जुट रहे देशभर के तांत्रिक, अंबुवासी मेला शुरू


शक्ति के 51 शक्तिपीठों में से एक कामख्या देवी शक्तिपीठ में अंबुवासी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस मेले का उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया। इस मेले में भारत के कोने—कोने से तांत्रिक अपनी तंत्र साधना करने के लिए जुट रहे हैं। मेले की शुरूआत के साथ कामाख्या देवी मंदिर 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।इसलिए प्रसिद्ध है कामाख्या देवी शक्तिपीठमान्यता के अनुसार जब सुदर्शन चक्र से कटकर देवी सती के अंग भूमि पर गिरे थे तब योनी भाग इसी स्थान पर गिरा था। इसी जगह पर कामाख्या देवी का मंदिर है। इस क्षेत्र को कामक्षेत्र अथवा कामदेव का क्षेत्र भी कहा जाता है। इस मंदिर को तंत्र साधना करने वाले अपना प्रमुख स्थान मानते है। अंबुवासी मेला शुरू होते ही हर यहां पर देश के कोने-कोने से तंत्र-मंत्र साधना करने वाले जुट जाते हैं। यह मेला तीन दिन तक चलता है।3 दिन बंद रहेगा मंदिरइस मेले की शुरूआत के साथ कामाख्या देवी मंदिर के लिए बंद कर दिया गया है। मान्यता के अनुसार इन 3 दिनों में देवी रजस्वला रहती हैं। इसबार इस मेले का आयोजन 22 जून से किया जा रहा है जो 26 जून की सुबह खुलेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/31OmWYg

कोई टिप्पणी नहीं