Breaking News

अब सरकार सिखाएगी युवाओं को देसी मार्शल आर्ट, इसी साल से शुरू


सरकार की ओर से देश के युवाओं को स्वस्थ तन वाले बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत अब सरकार की तरफ से युवाओं को देसी मार्शल आर्ट सिखने पर जोर दिया जाएगा। यह काम इसी साल से शुरू किया जा रहा है। फिलहाल इसकी शुरूआत पूर्वात्तर राज्य मणिपुर की तरफ से की जा रही है। यहां के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार युवाओं को मणिपुरी मार्शल आर्ट सीखने के लिए प्रेरित करेगी। मणिपुरी मार्शल आर्ट को Hueiyen Lallong and Thang-Ta कहा जाता है।ऐसे सिखाएंगी देसी मार्शल आर्टमुख्यमंत्री ने कहा है ​कि मणिपुरी मार्शल आर्ट सिखाने के लिए युवाओं को इसी साल से Meihourolgi Thang-Ta Amadi Hueiyen Lallong Changdamnaba मीट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार के बजट से धन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मीट में राज्य की विभिन्न मार्शल आर्ट कलाओं को शामिल करते हुए उन्हें प्रसारित किया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वो युवा एवं खेल मामलों के कमिश्नर के साथ मिलकर एक कमेटी का गठन करे। इस कमेटी का काम राज्य में मौजूद सभी तरह के मार्शल स्कूलाओं और संस्थानों की जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल कर उसें पूरी करना होगा।20 जून तक को देनी होगी रिपोर्टमुख्यमंत्री ने कहा है कि यह कमेटी 20 जून 2019 तक अपनी रिपोर्ट पेश करे ताकि इसी साल समय रहते घरेलू मार्शल आर्ट समारोह की तारीख तय की जा सके। इसमें प्रमुख तौर पर मणिपुरी मार्शट आर्ट को संजोकर उसका प्रसार करने का काम होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W7WsNe

कोई टिप्पणी नहीं