Breaking News

मणिपुर में पकड़ा चीनी जासूस, उड़े चीन के उड़े होश


असम में चीनी जासूस की गिरफ्तारी के बाद चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नई दिल्‍ली स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को स्‍थानीय कानून का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है। बीजिंग ने अपने गिरफ्तार नागरिक के बारे में भारत से विस्‍तृत जानकारी भी मांगी है। असम राइफल्‍स के जवानों ने कुछ दिनों पहले मणिपुर में म्‍यांमार की सीमा से लगती सीमा के समीप से चीनी नागरिक को दबोचा था। उसकी पहचान किन मिन शीव शियांग (55) के तौर पर की गई थी। उसके पास से कंपास के अलावा चीन, वियतनाम और म्‍यांमार से जुड़े दस्‍तावेज, विदेशी मुद्रा और पेन ड्राइव बरामद किया गया था।हालांकि, इस निर्देश में चीनी नागरिक की गिरफ्तारी का कोई उल्‍लेख नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘भारत में नियमों का उल्‍लंघन करने के मामले में चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दूतावास चीनी कंपनियों और नागरिकों के सही दावों का संरक्षण करेगा, लेकिन अवैध आचरण को स्‍वीकार नहीं किया जाएगा।’ चीन ने अपने नागरिकों को गैंडे की सींग न लाने की सलाह दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IYasom

कोई टिप्पणी नहीं